फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Yoga morning dip in the Ganga

सुबह-सुबह योग की गंगा में डुबकी

Wed, 22 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Yoga morning dip in the Ganga
अग्रवाल नवयुवक समाज की ओर से महंत शिवाला में लगे शिविर में योग साधना करते लोग - फोटो : mirzapur
विश्व योग दिवस पर विभिन्न संगठनाें की ओर से जगह-जगह योग शिविर लगाए गए थे। सुबह से ही ग्राउंड पर प्रात: बेला में लोगों ने योग की गंगा में डुबकी लगाई। योग के प्रति युवाओं सहित बच्चाें-बुजुर्गों में गजब का उत्साह दिखा। शिविर के दौरान योग गुरुओं ने विविध योगासन व प्राणायाम कराए। कहा गया कि भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम पहचान योग आत्मिक संतुष्टि, शांति और ऊर्जावान चेतना की अनुभूति का माध्यम है।
विज्ञापन


                 
 विश्व योग दिवस पर मंगलवार को 39 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जवानों को योगाचार्य प्रवीण कुमार शुक्ल ने योग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सेनानायक अवधेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार, डा. राजीव कुमार, विनोद दूबे, लालता प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा नगर मंडल की ओर से लालडिग्गी स्थित गांधी उद्यान पार्क में योग शिविर लगाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। शिविर के दौरान योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, रमेश दूबे, मनोज जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आशुकांत चुनाहे, संतोष गोयल, लाल बहादुर सिंह, मयंक गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेहरू युवा केंद्र एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में सिटी क्लब मे जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान शमीम बेगम, केशव जी, मोहन लाल आर्य, निर्भय अग्रवाल, संध्या सिंह आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद की ओर से नगर गौरक्षा प्रमुख राज माहेश्वरी लान में आयोजित कार्यक्रम में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान गौरव कुमार ऊमर, उमेश पप्पन, रूप नारायन, अतुल सिन्हा आदि मौजूद रहे। श्री अग्रवाल नवयुवक समिति की ओर से फन सिटी में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान नितिन अग्रवाल, अभय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, पियूष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के बिड़ला प्रेक्षागृह में योगी रामसजीवन दूबे ने विद्यालय के शिक्षकाें व कर्मचारियाें को योगाभ्यास कराया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से ओझला स्थित रचनात्मक सेवा केंद्र पर लगे शिविर में सूर्य नमस्कार सहित कई प्रकार के योग कराए गए। इस दौरान सालिकराम मौर्य, इंद्रजीत शुक्ल, कल्याणी गौड़, कनक वर्मा आदि मौजूद रहे। नगर के केबीपीजी कालेज में योग शिविर के दौरान पुष्कर सेठ ने योगाभ्यास करा कर योग से निरोग रहने का संकल्प दिलाया। जीडी बिनानी पीजी कालेज में लगे योग शिविर में योग प्रशिक्षक डा. केके चौरसिया ने 21 आसनों व प्राणायाम से लोगाें को प्रशिक्षित किया।

इस दौरान डा. शशिधर शुक्ल, डा. ध्रुव जी पांडेय, रघुवंश दीक्षित, डा. अवधेश शुक्ल मौजूद रहे। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से जिले के सभी ब्लाकों में योग शिविर लगाकर लोगों को योग व प्राणायाम का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से भरुहना स्थित संघ कार्यालय पर लगे शिविर में लोगाें को योगाभ्यास कराकर योग की महत्ता से अवगत कराया गया।



भटौली रोड स्थित डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में योग शिविर में बच्चाें को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनने के लिए योग करने की कला सिखाई गई। इस दौरान  दिनेश चंद्र सर्राफ, आयुष सर्राफ, आस्था, महेंद्र गुप्त आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed