{"_id":"64a861a5170bc3a62e0312f4","slug":"workers-death-in-suspicious-circumstances-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-2067-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजूदर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजूदर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में बृहस्पतिवार को देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बेदौली गांव निवासी सुदर्शन (30) पुत्र रामलाल बृहस्पतिवार को दोपहर में खाना खाने के बाद काम पर चले गए। इसके बाद शाम को घर लौटे। इसके बाद दावत खाने चले गए। वहां से देर रात घर लौटे. रात में घर आने पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डाॅ. आरएस वर्मा ने सुदर्शन को मृत घोषित कर दिया। सुदर्शन मजदूरी करते थे। वे माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनसे दो पुत्र व एक पुत्री हैं। बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब पत्नी निर्मला के कंधों पर आ गई है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।