फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker dies after drowning in a water-filled pit on the hill

Mirzapur News: पहाड़ी के पानी भरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की मौत

Sun, 14 Dec 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after drowning in a water-filled pit on the hill
अहरौरा। खनन क्षेत्र सोनपुर की पहाड़ी से सटे पानी भरे गड्ढे में डूबने से कटर प्लांट में काम करने वाले मजदूर दल प्रताप गौड़ (38) की शुक्रवार की रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मृतक मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के करमाई गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार की रात काम से छुट्टी मिलने के बाद वह दो अन्य मजदूरोंं के साथ सोनपुर पहाड़ी के रास्तों से होते हुए पैदल अपने कमरे पर लौट रहे थे। अंधेरा होने के कारण दल प्रताप प्लांट से कुछ दूर पर स्थित पानी भरे हुए गड्ढे में गिर गए। रात होने के कारण अन्य साथियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर इंतजार करने के बावजूद रात में जब वह कमरे पर नहीं पहुंचे तो अन्य मजदूर उसे ढूंढने के लिए निकले। लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। तीन घंटे तक डायल 112 पुलिस भी खोजबीन करती रही। सुबह होने के बाद पानी भरे गड्ढे में शव मिला।
विज्ञापन

साथी मजदूर दूसरे रास्ते से चलने को कह रहे थे
मृतक के साथ काम करने वाले मजदूर विजय सिंह ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वे दल प्रताप को वह दूसरे रास्ते से चलने के लिए कहे लेकिन वे उनकी बात को अनसुना कर दिए। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि गहरे गड्ढे के पानी में डूबने से मजदूर के मौत होने की सूचना मिली है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए उनको बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed