फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker dies after being struck by electricity in a crusher plant

Mirzapur News: क्रशर प्लांट में बिजली की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 12 Jun 2024 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being struck by electricity in a crusher plant
अहरौरा। खनन क्षेत्र के सोनपुर में स्थित पत्थर क्रशर प्लांट में मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से झुलस कर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर सन्नाटा पसर गया। इस मामले को दबाने के लिए मजदूर को चेचरी मोड़ स्थित सीएचसी चुनार ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित दुर्गापुर के सीताराम सोनपुर स्थित पत्थर क्रशर प्लांट में मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार की रात काम के दौरान सीताराम करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद साथियों ने घटना की जानकारी प्लांट संचालक को दी। एंबुलेंस से उन्हें चुनार के चचेरी मोड़ स्थित सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होते ही चुनार थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed