फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker dies after being crushed by stone in cutter plant, jam imposed

Mirzapur News: कटर प्लांट में पत्थर से दबकर मजदूर की मौत, लगाया जाम

Tue, 05 Mar 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being crushed by stone in cutter plant, jam imposed
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित बाराडीह गांव के पास लगे कटर प्लांट में रविवार की रात मशीन से टूटकर गिरे पत्थर से दबकर मजदूर की मौत हो गई। सोमवार को सुबह मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो लोग शाम तक शव का इंतजार करते रहे। कटर प्लांट के आस-पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव पहुंचते ही सड़क पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही अहरौरा और अदलहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे तक मान मनौव्वल तथा आश्वासन के बाद किसी तरह जाम समाप्त किया गया। कुछ देर बाद शाम छह बजे ग्रामीणों ने फिर जाम लगा दिया। ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में सोनभद्र निवासी इंद्रजीत ने आरोप लगाया है कि शिव कुमार पटेल (37) पुत्र रामधनी पटेल निवासी कन्हईपुर बाराडीह स्थित कटर प्लांट पर कई साल से मजदूरी का काम कर रहा था। मशीन की पत्थर लाॅक टूटा होने के चलते रविवार को रात में पत्थर कटिंग के दौरान पत्थर टूट कर मजदूर के ऊपर गिर गया। इससे दबकर प्लांट में काम कर रहे शिव कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद प्लांट संचालक अपने सहयोगियों के साथ इलाज के लिए घायल को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचा। जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना की जानकारी परिजनों तक को नहीं दी गई। मजदूर साथियों से मिली जानकारी के बाद नाराज परिजन शव का इंतजार करते रहे। सोमवार को शाम को चार बजे शव पहुंचते ही वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर प्लांट के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण और परिजन मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग पर अड़ गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ तो कुछ देर बाद फिर सड़क पर शव रखकर लोगों ने दोबारा जाम लगा दिया।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुट रही। तहसीलदार को बुलाकर मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर आधे घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे जाम समाप्त हुआ। हादसे में मृत शिव कुमार की शादी सात साल पहले सोनभद्र में हुई थी। उनसे छह साल एक पुत्र तथा चार साल की पुत्री हैं। उनकी मौत के बाद परिजन सदमे में हैं। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि कटर प्लांट में पत्थर कटिंग के दौरान पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार को बुलाकर मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह का कहना है कि बाराडीह स्थित कटर प्लांट में पत्थर गिरने से उससे दबकर मजदूर की मौत हुई है। तकनीकी गड़बड़ी के चलते हादसा होने का मामला संज्ञान में आ रहा है। हादसे में घायल मजदूर को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया था। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed