{"_id":"6af8ba4b2ade2797a907ce8e","slug":"4855-enumerators-and-770-observers-will-be-deployed-in-the-district-for-the-census-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-164953-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जनगणना के लिए जिले में लगेंगे 4855 प्रगणक, 770 पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जनगणना के लिए जिले में लगेंगे 4855 प्रगणक, 770 पर्यवेक्षक
विज्ञापन
जनगणना के लिए जिले में लगेंगे 4855 प्रगणक, 770 पर्यवेक्षक
- दूसरे चरण में परिवार के हर सदस्य की होगी गणना, 40 सवालों के जरिए जुटाई जाएगी जानकारी
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में शनिवार को जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सीडीओ ने बताया कि जिले में जनगणना के लिए 4855 प्रगणक और 770 पर्यवेक्षकों की टीम लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए उन्हें अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी नामित किया गया है। पहले चरण में केवल मकान और परिवारों की सूची तैयार की गई थी, जबकि दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की गणना होगी। यानी एक परिवार में पांच सदस्य हैं तो सभी पांचों की अलग-अलग गणना की जाएगी। इसके लिए 40 सवालों की प्रश्नावली तैयार की गई है। इसमें जन्मतिथि, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति सहित अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी। बैठक में परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी राजीव शर्मा, सीएमओ केके मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट-
-- -- --
30 नवंबर तक कर सकेंगे स्वगणना
जनगणना के दूसरे चरण के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, न्यायिक विभाग, जेल और विश्वविद्यालय सहित विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। सीडीओ ने बताया कि जनगणना के दौरान किसी तरह की समस्या आने पर टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है। जिले में आठ प्रभार बनाए गए हैं। इनमें चार ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभार एसडीएम के पास हैं, जबकि नगरीय क्षेत्रों की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
इनसेट-
-- -- --
ग्राम पंचायत अधिकारियों को लॉटरी से मिले ब्लॉक
पंचायत राज विभाग में चयनित होकर आए 12 ग्राम पंचायत अधिकारियों को शनिवार को विकास भवन सभागार में लॉटरी के माध्यम से विकास खंड आवंटित किए गए। इसमें तीन को छानबे, तीन को सिटी, दो को राजगढ़, दो को लालगंज तथा एक-एक को पटेहरा कला और हलिया ब्लॉक में तैनाती दी गई। आवंटन के लिए सभी उपस्थित कर्मचारियों ने स्वयं पर्चियां निकालीं। पर्ची में निकले नाम के आधार पर ब्लॉक आवंटित किए गए।
इनसेट-
-- -- --
अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्योरा 17 तक दें
मिर्जापुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत शनिवार को विकास भवन में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रपत्र संख्या एक की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रपत्र भरकर 17 नवंबर तक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय (एनआईसी) में उपलब्ध कराएं। इसमें कार्यालय का विवरण, कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या, नियमित और संविदा कर्मचारियों का ब्योरा देना होगा। संवाद