फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Work that was not done in decades, done in four years

जो काम दशकों में नहीं हुआ वह चार वर्षों में किया

Sat, 20 Mar 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Work that was not done in decades, done in four years
मिर्जापुर। जो काम अन्य सरकारें दशकों में नहीं कर सकीं वह योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में कर दिखाया। यह दावा है प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग और निर्यात विभाग के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह का। वे शुक्रवार को लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार भारत को विश्व गुरू बनाने की राह पर हैं। प्रदेश सरकार रिफार्म, परफार्म व ट्रांसफार्म पर काम कर रही है। किसानों की आय को दोगुना करने व लोगों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार बराबर काम कर रही है। धार्मिक स्थलों का विकास और आत्मनिर्भर भारत के लिए काम किया जा रहा है। यह काम सबको दिखायी दे रहा है। समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही व्यावसायिक खेती कर केला, मशरूम, ड्रैगन फ्रूट, काला चावल आदि का उत्पादन कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को पारंपरिक उद्योग से जोड़ने के लिए मिट्टी कला बोर्ड का गठन किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका, ‘वर्षो में जो न हो पाया चार वर्ष मे कर दिखाया’ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे श्री राहुल प्रकाश, सुचिस्मिता मौर्य, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आठ सखियों को दिया लैपटाप
मिर्जापुर। इस अवसर पर दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की आठ बीसी सखियों को केंद्र स्थापना के लिए लैपटाप का वितरण किया गया। इसी क्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को एक करोड़ दो लाख 77 हजार पांच सौ 42 रूपये का डेमो चेक प्रदान किया गया। यह चेक नीरज देवी छानबे, रंजना देवी नगर एवं यशोदा देवी छानबे ने प्राप्त किया। चेक में सामुदायिक निवेश निधि के 52 समूहों को 57.20 लाख, 190 समूहों को रिवालविंग फण्ड के रूप मे 28.50 लाख तथा समूह सखी बीआरपी मानदेय के रूप मे 17.07542 लाख रूपया दिया जाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री /प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में चाबी/स्वीकृति पत्र, 11 पात्र लाभार्थियो कों वितरित किया गया। इसी तरह 16 लाभार्थियों को गरीब कल्याण रोजगार अन्तर्गत ग्राम पंचायत, मनरेगा एवं पीआईजीएफ फंड की धनराशि से निर्मित सामुदायिक शौचालयों का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हस्तांतरित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत 11 लाभार्थियो को गोल्डेन कार्ड का वितरण और दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा 16 लाभार्थियो को एमआर किट, पांच लाभार्थियों कोर कान की मशीन एवं कृत्रिम अंग और 11 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत श्रमिकों की 51 पुत्रियों 51 साइकिल का वितरण किया गया।
इनसेट
काला चावल व मशरूम के लिए हुआ अनुबंध
मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में संचालित मिड डे मील में बच्चो के लिये काला चावल, मशरूम, फल और सब्जी की आपूर्ति के लिये कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के मध्य अनुबंध किया गया। जिसके अंतर्गत मिड डे मील के लिये उपरोक्त विभागों के उत्पादित सामानो की आपूर्ति की जायेगी। प्रदर्शनी स्टाल में उद्यान, विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना, महिला हेल्पलाइन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा उत्पादित उत्पादों के विभिन्न स्टाल लगाये गए थे।

इनसेट
योजनाओं की दी जानकारी
मिर्जापुर। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे राहुल प्रकाश, मझवा सुचिस्मिता मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका मिर्जापुर मनोज जायसवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व चार वर्ष की उपलब्धियों के बारे मे जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश मनीराम कोल,अध्यक्ष कोआपरेटिव बैक राजेंद्र प्रसाद सिंह, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, बीएसए गौतम प्रसाद, नगर अध्यक्ष भाजपा अभय मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी/कार्यक्रम संयोजक भाजपा ज्ञानचन्द्र दूबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त ने राज्यमंत्री खादी ग्रामोद्योग का मां विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र भेंट कर स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी और अपर जिलाधिकारी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed