फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women's victory, SDM closed the liquor shop on the fourth day

Mirzapur News: महिलाओं की जीत, चौथे दिन एसडीएम ने बंद कराई शराब की दुकान

Thu, 05 Jun 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Women's victory, SDM closed the liquor shop on the fourth day
जमालपुर। थाना क्षेत्र के चैनपुरा ग्राम पंचायत के हमीदपुर गांव में खुले देसी शराब की दुकान को जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को उप जिलाधिकारी ने शराब की दुकान बंद करा दिया गया। चार दिनों से चल रहे आंदोलन के बाद महिलाओं में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

देसी शराब की दुकान बस्ती के पास होने से महिला से छेड़खानी के बाद से ग्रामीणों में तनाव था। ग्रामीणों के बंद कराने के बाद पुलिस ने जबरदस्ती दुकान खुलवा दी। इससे नाराज महिलाओं ने शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का मनोबल तोड़ने के लिए कुछ गामीणों पर मुकदमा दर्ज कर दबाव बनाया। लेकिन मामला बिगड़ गया। दुकान तो बंद नहीं हो पाई। काफी संख्या में महिलाएं मंगलवार को थाने का घेराव किया था। मामला डीएम के संज्ञान में आया तो एसडीएम शक्ति प्रताप सिंह, चुनार तहसीलदार योगेंद्र नारायण शाह को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। दुकान संचालक को भी बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया। अधिकारियों ने मौके पर ही से डीएम से बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर बुधवार को शराब की दुकान बंद करा दी गई। अपनी बात मान लेने के बाद गांव की महिलाओं में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed