फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women's hospital will operate in MCH wing

Mirzapur News: एमसीएच विंग में संचालित होगा महिला अस्पताल

Sun, 07 Apr 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Women's hospital will operate in MCH wing
मिर्जापुर। 88 बेड के जिला महिला अस्पताल को मंडलीय अस्पताल परिसर में 145 बेड वाले भवन में शिफ्ट होने तक ओपीडी, प्रसव और ऑपरेशन की सुविधा जिला महिला अस्पताल परिसर के 100 बेड एमसीएच विंग में उपलब्ध होगी। आठ अप्रैल से महिलाओं को एमसीएच विंग में उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने बताया कि मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध 88 बेड के जिला महिला चिकित्सालय भवन को ध्वस्त किया जाना है। इसकी नीलामी की प्रक्रिया की हो चुकी है। चयनित फर्म चिकित्सालय भवन को ध्वस्त करेगी। इसके बाद वहां पर सात मंजिला अस्पताल बनाने की योजना है। जिला महिला अस्पताल भवन ध्वस्त होने पर उसे मंडलीय अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर के सामने निर्मित 145 बेड के भवन में जल्दी ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। मरीजों के हित को देखते हुए जिला महिला अस्पताल को 145 बेड के भवन में शिफ्ट होने तक इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी के अलावा प्रसव से संबंधित, ऑपरेशन की सुविधा आठ अप्रैल से जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित 100 बेड के एमसीएच विंग में प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed