फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women set fire to 15 boxes of liquor

Mirzapur News: महिलाओं ने 15 पेटी शराब में लगाई आग

Wed, 22 May 2024 04:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Women set fire to 15 boxes of liquor
चेतगंज। शराबियाें सेे परेशान आकर चील्ह थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव की महिलाएं मंगलवार को सड़क पर आ गईं। गांव में सुबह ही खुल गई देसी शराब की दुकान पर पहुंचकर महिलाओं ने हंगामा किया। इसके बाद 15 पेटी देसी शराब को आग के हवाले कर दिया। उनका आरोप था कि शराब की दुकान 24 घंटे खुली रहती है। सुबह के समय ही लोग शराब की दुकान पर पहुंच जाते हैं। इसके चलते गांव के लोग और युवा शराब की लत के शिकार हो रहे है। महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन

चेतगंज पुलिस चौकी के सारी पट्टी गांव में देसी शराब की दुकान है। मंगलवार को सुबह करीब सात बजे पहुंची गांव की महिलाओं ने दुकान में घुसकर हंगामा किया। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए सेल्समैन फरार हो गया। महिलाओं ने दुकान के अंदर रखी 15 पेटी देसी शराब को आग के हवाले कर दिया। उनका कहना था कि शराब की दुकान 24 घंटे खुली रहती है। दुकान बंद करने के बाद रात में पीछे खिड़की से शराब बेची जाती है। शराब की दुकान सुबह के समय खुली रहती है। गांव के युवा सुबह ही शराब की दुकान पर पहुंच जाते हैं। गांव के लोग नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे महिलाओं का जीना दुश्वार हो गया है। युवा गल्ला आदि बेचकर शराब पी रहे हैं। इससे घर में विवाद हो रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय का कहना है कि लाइसेंसधारक ने दुकान किराए पर लिया है। मकान मालिक दुकान खाली कराना चाहता है। इस बात को लेकर विवाद है। महिलाओं का जो आरोप है, उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, देसी शराब की दुकान की मालिक रीता दुबे ने चील्ह थाने में एक नामजद समेत अज्ञात महिलाओं एवं पुरुषों के खिलाफ तहरीर दी है। सारीपट्टी गांव में शराब की दुकान है। तहरीर में 40 पेटी देसी शराब दुकान से बाहर निकाल कर जलाकर नष्ट करने का आरोप है। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed