फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman's body found hanging, brother alleges she was murdered for demanding jewelry she lost in gambling

Mirzapur News: महिला की फंदे पर लटकी मिली लाश, भाई का आरोप- जुए में हारे गहनों को मांगने पर कर दी हत्या

Sun, 08 Feb 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, brother alleges she was murdered for demanding jewelry she lost in gambling
जमालपुर के डोहरी गांव में मृत विवाहिता रोशनी पटेल की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
जमालपुर। थाना क्षेत्र के डोहरी गांव में शुक्रवार देर शाम रोशनी पटेल (28) कमरे में सीलिंग फैन में फंदे से लटकी लाश मिली। शव बेड पर था। बेड पर एक कुर्सी भी थी। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने पति गोविंद पटेल पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद से पति फरार है। महिला के भाई प्रभात का आरोप है कि जीजा जुए में बहन के दो लाख के गहने हार गया। गहनों को वापस मांगने पर जीजा ने बहन रोशनी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

बिहार के कैमूर के चांदपुर थाना क्षेत्र के मदुरना निवासी राधेश्याम की पुत्री रोशनी पटेल (28) की शादी 2019 में जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव निवासी गोविंद पटेल से हुई थी। दंपती का एक पुत्र अखंड और एक पुत्री अद्विका है। रोशनी के भाई प्रभात ने बताया कि शादी के बाद गोविंद कोई काम न कर जुआ खेलते थे। जुए में बहन को दिया दो लाख का गहना हार गए थे। बहन गहनों की मांग करती थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। डोहरी गांव में ही दूसरी बहन ज्योति पटेल की भी शादी है। उसने शुक्रवार की शाम को बताया कि बहन की मौत हो गई है। मौत के बाद बहन का पति गायब है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तो रोशनी का शव बेड पर था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

जमालपुर के डोहरी गांव में मृत विवाहिता रोशनी पटेल की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार

जमालपुर के डोहरी गांव में मृत विवाहिता रोशनी पटेल की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed