फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman was beaten with sticks in children dispute in mirzapur police took action

Mirzapur: बच्चों के विवाद में महिला को सरेराह लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 27 Aug 2023 08:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Aug 2023 08:25 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास रविवार को ठेले से चना गिर जाने पर बालक की पिटाई कर दी गई। विरोध जताने पर बालक की मां की भी बेरहमी से पिटाई की गई। 

विज्ञापन
woman was beaten with sticks in children dispute in mirzapur police took action
बच्चों के विवाद में महिला को सरेराह लाठी-डंडों से पीटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास रविवार को ठेले से चना गिर जाने पर बालक की पिटाई कर दी गई। सिगरेट से हाथ जलाने का प्रयास किया गया। विरोध जताने पर बालक की मां की भी बेरहमी से पिटाई की गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सरावां गांव निवासी अजय बिंद का 10 वर्षीय पुत्र टोनी रविवार को शराब के ठेके के पास साइकिल से पहुंचा। वहां ठेले पर चना, मटर, नमकीन, अंडा बेचा जा रहा था। टोनी से धक्का लगने से चना गिर गया। आरोप है कि इसके बाद दुकानदार फिरोज उर्फ बगईचा ने बालक की पिटाई कर दी। उसका हाथ सिगरेट से जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बालक रोते बिलखते घर पहुंचा और मां को जानकारी दी। मां संगीता घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बच्चे को मारने का कारण पूछा और विरोध जताया। इस दौरान दौरान फिरोज के परिजन जुट गए। आरोप है कि मोनू, फिरोज, चांदनी व राबिया ने संगीता की लात-घूसों और लाठी-डंडे से से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होने लगा। सूचना पर पुलिस फिरोज, सोनी, राबिया, चांदनी को पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला को मेडिकल के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सरावां गांव निवासी महिला को कुछ महिलाएं और पुरुष सड़क के किनारे मारपीट रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना मिलने के तत्काल बाद वीडियो में दिख रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed