{"_id":"67c13d740778075430065fa5","slug":"woman-murdered-by-slitting-her-throat-dead-body-recovered-from-field-in-mirzapur-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के बाद पुत्र को ओवरब्रिज से फेंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के बाद पुत्र को ओवरब्रिज से फेंका, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 28 Feb 2025 10:07 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:07 AM IST
सार
Mirzapur Latest News: मिर्जापुर जिले में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार के एक खेत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मड़िहान थाना क्षेत्र के लुरकुटिया गांव में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने के बाद पिकअप चालक ने पुत्र को देहात कोतवाली के बरकछा ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। अस्पताल में भर्ती पुत्र ने मां के शव की शिनाख्त कर बताया कि पिता ने मां मालती की हत्या करने के बाद उसे ओवरब्रिज से फेंक कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी महिला और बालक के घर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
ये है मामला
मड़िहान थाना क्षेत्र के लूरकुटिया गांव के सिवान में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को गले में कटे का निशान पाया गया। जिससे खून निकल रहा था। पास में रस्सी बंधी एक पांच फीट का बांस पड़ा था। आशंका जताई गई कि किसी वाहन से लोग शव लेकर आए और सड़क से घसीटते हुए गेंहू के खेत मे फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
डीआईजी आरपी सिंह, एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी आपशेशन ओपी सिंह, सीओ चुनार मंजरी राव फोरेंसिक टीम के साथ जांच में पड़ताल किया। फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से ब्लड, चूड़ी व साड़ी आदि का साक्ष्य इकठ्ठा कर साथ ले गयी।
विज्ञापन
सुबह के समय ही देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा हाईवे पर अटारी गांव के पास ओवरब्रिज से एक पिता अपने दिव्यांग बच्चे को 15 फिट नीचे फेंककर चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां बालक ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर उसे ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। बालक ने अपना नाम रौनक, मां मालती और पिता राजेंद्र बताया।
उसके घर का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि बच्चे ने मां की पहचान कर लिया है। बताया कि पिता ने मां की हत्या कर उसे नीचे फेंका है। अभी बच्चा सो रहा है। उसके घर का पता किया जा रहा है।