{"_id":"6418b625e6f46ea7650f8d44","slug":"woman-killed-in-accident-two-injured-mirzapur-news-c-20-1-112720-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसे में महिला की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसे में महिला की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव के सामने फोरलेन मार्ग पर पेट्रोल लेने के लिए बाइक मोड़ते समय वाहन पर दूसरे दो पहिया सवार ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाइक छोड़कर फरार हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रयागराज के नेवारी कुदर गौहनी निवासी अमरजीत (20) अपनी माता जानकी देवी (55) व बहन पुष्पा देवी (22) को बाइक से लेकर सोमवार को लालगंज की ओर से मिर्जापुर जा रहे थे। वे लालगंज से आगे फोरलेन सड़क पर मिश्रपुर गांव के सामने पहुंचे तो दूसरी पटरी पर स्थित पेट्रोल टंकी से तेल लेने के लिए गाड़ी को दाहिने तरफ मोड़ दिया। उसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद उधर से गुजर रहे राहगीर चीख-पुकार सुनकर रुक गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेज दिया। जहां हादसे में गंभीर रूप से घायल जानकी देवी को चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही मौके पर मौजूद घायल पुत्र और पुत्री रोने लगे। वहीं दूसरे बाइक चालक जिसने टक्कर मारी थी, उसे हल्की चोट लगी थी। वह बाइक छोड़कर चला गया। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष ज्ञानूप्रिया ने बताया कि दो दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टर्माम के लिए भेज दिया गया।