{"_id":"68cb0c35a2f493dc730bdecb","slug":"woman-killed-five-injured-in-lightning-strike-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-140273-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बिजली गिरने से महिला की मौत, पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बिजली गिरने से महिला की मौत, पांच झुलसे
विज्ञापन
हलिया। हलिया के सुखरा बांध के पास बुधवार की दोपहर मुरलिया जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रही उर्मिला की बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गई। इस कारण उसकी मौत हो गई। उसके साथ गए गांव के दो लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, अहुगी कला गांव में बिजली की चपेट में आकर पांच लोग झुलस गए।
बेलगवा सुखरा गांव निवासी उर्मिला (45) मुरलिया जंगल से लकड़ी लेकर घर वापस आ रही थी। सुखरा बाध के पास पहुंची थी कि तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने से झुलस गई। गांव निवासी दो लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से उर्मिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। उर्मिला को दो पुत्र प्रदीप और संदीप हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है।
वहीं, अहुगी कला गांव निवासी अन्नू (10), सोनगढ़ा गांव निवासी ओमप्रकाश (16) अहुगी कला गांव में बुआ के घर आया था। अहुगी कला निवासी अंजलि (18), राधा (16), बन्नी (45) घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। उसी समय बिजली गिरने से झुलसकर अचेत हो गए। सभी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।