फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman kidnapped, gang-raped, one arrested

Mirzapur News: अपहरण कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped, gang-raped, one arrested
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव में दीपावली की देर रात शौच के लिए गई विवाहिता का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। विवाहिता का पति अपने ननिहाल में रहता है। दीपावली पर विवाहिता अपने मायके में थी। आरोप है कि विवाहिता साढ़े आठ बजे रात में शौच के लिए निकली थी। एक कार में विमल कुमार बिंद सहित पांच लोगों ने उसे गाड़ी में जबरन बैठाकर विजयपुर बाजार पहुंचे। बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जिगना के कुशहा कर्णावती नदी के पास छोड़ दिया। होश में आने पर उसने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। पीड़िता ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। विंध्याचल कोतवाल ने पीड़िता से पूछताछ के बाद आरोपी विमल कुमार बिंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विंध्याचल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी विमल कुमार बिंद को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed