फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman injured in bike collision dies

Mirzapur News: बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in bike collision dies
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर टेड़ुआ गांव के पास सोमवार को देर शाम बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नरायनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टेड़ुआ गांव निवासी सुभावती देवी (55) पत्नी स्व. मिठाई गौड़ सोमवार को शाम को अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान अदलहाट से नरायनपुर की ओर तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे सुभावती गंभीर रूप से घायल हो गईं।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में नरायनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुभावती के पुत्र संतोष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बाइक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed