{"_id":"66bd32c1357c61e11201a974","slug":"woman-dies-murder-charge-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-120630-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तकियादानुशाह मोहल्ले में मंगलवार की रात महिला का शव फंदे से लटकता मिला। मायका वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही यह आरोप भी लगाया है कि तीन दिन पहले शहर कोतवाली में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई के बजाय सुलह-समझौता करा दिया।
प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के पूरा फतेह मोहम्मद निवासी शाइस्ता परवीन उर्फ गुड़िया (52) की शादी 17 साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के तकियादानुशाह गली निवासी मुख्तार अहमद के साथ हुई थी। मुख्तार की पीली कोठी में टायर की दुकान है। मंगलवार की रात शाइस्ता की मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायका वालों ने हत्या का आरोप लगाया। भाई शहाबुद्दीन ने बताया कि 17 साल पहले बहन से दूसरी शादी हुई थी। आरोप लगाया कि दहेज में 10 से 12 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। बीते आठ अगस्त को बहन शाइस्ता के सौतेले पुत्रों व ससुराल के अन्य सदस्यों ने पिटाई की। इसकी शिकायत बहन शाइस्ता ने शहर कोतवाली में की थी। शहर कोतवाल ने कोई कार्रवाई न कर सुलह-समझौता कराकर वापस भेज दिया। इस बीच 13 अगस्त को रात में पौने 12 बजे मुख्तार अहमद ने फोन कर बताया कि बहन की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे तो शव नीचे कमरे में डीप फ्रीजर में रखा गया था। मौके पर पुलिस आई थी। पुलिस को ऊपर कमरे में ले जाकर कहा कि शाइस्ता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बहन के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। मारते-पीटते थे। उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने थाने में तहरीर देने के अलावा पोस्टमार्टम हाउस पर भी शहर कोतवाल से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। मायके वालों के तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।