फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies after getting current in iron box

लोहे के बक्से में करेंट उतरने से महिला की मौत

Sat, 18 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after getting current in iron box
शेरवां। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मनउर गांव में शनिवार की दोपहर टेबल फैन का तार लोहे के बक्से में छू जाने से उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। कमरे में गए परिजनों ने महिला को अचेतावस्था में देख तार को डंडे से हटाया। महिला को चारपाई से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के मनउर गांव निवासी मंजू देवी (50) पत्नी अलियार खरवार प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद शनिवार की दोपहर 12 बजे अपने कमरे में चारपाई के पास रखे बक्से का सहारा लेकर सो रही थी। इस दौरान बोर्ड में लगा बिजली का केबल टेबल फैन से कट कर पास में रखे बाक्स में सट गया। इससे लोहे के बक्से करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन कमरे में गए तो देखा वह बिस्तर पर अचेतावस्था में पड़ी है। परिजनों ने बाक्स पर सटे तार को डंडे से हटाकर महिला को चारपाई से नीचे उतारा और बिजली की सप्लाई को बंद कराया। मृतक महिला के पति की मौत पहले ही हो चुकी है। महिला लोगों के घर में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। मंजू के दो पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री व एक पुत्र की शादी हो चुकी हैं। दोनों पुत्र संदीप व राहुल घटना के समय जीवनाथपुर औद्योगिक नगर में प्राइवेट नौकरी करने गए थे। बहू मायके गई हुई थी। मौके पर पहुंचे शेरवां चौकी इंचार्ज मानवेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed