फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman attempts self-immolation at district headquarters in protest against land encroachment

Mirzapur News: जमीन पर कब्जे के विरोध में महिला ने जिला मुख्यालय पर की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 12 Jan 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman attempts self-immolation at district headquarters in protest against land encroachment
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को एक महिला ने जमीन पर कब्जा होने के विरोध में आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले महिला ने अपने पास बोतल में भरे ज्वलनशील पदार्थ को अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों के प्रयास से हादसा टल गया। जिलाधिकारी के आदेश पर लालगंज थाने की पुलिस महिला को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी रमला देवी रामेश्वर की पत्नी है। उसका आरोप है कि उसके दो बिस्वा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए कई जगह गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर वह बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंची। वह अपने साथ एक बोतल में ज्वलनशील पदार्थ भी ले आई थी और उसे अपने ऊपर छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। शोर मचने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरजंन ने रमला देवी से मुलाकात कर उसकी समस्या की जानकारी ली और एसडीएम लालगंज को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। शहर कोतवाल बाल मुकुंद ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर लालगंज पुलिस उसे अपने साथ ले गई। कुछ दिन पहले सिटी विकास खंड के वीरपुर गांव निवासी ललिता देवी अपने परिवार के सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय पहुंची थी। उसने भी एक बोतल में ज्वलनशील पदार्थ रखा था। उसका आरोप था कि उसके घर को दबंगों ने बुल्डोजर चलाकर गिरा दिया। उसने भी चेतावनी दी थी कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह भी आग लगा लेगी। हालांकि समझाने पर वह चली गई थी।
विज्ञापन

उधर, उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजरी राव ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के पचोखर गांव पहुंचकर महिला रमला देवी की जमीन पर हुए अतिक्रमण की जांच की। जांच में पता चला कि जिस भूखंड पर महिला की तरफ से अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है, वह कई लोगों का नाम दर्ज है। महिला के नाम की जमीन के कुछ हिस्से पर एक व्यक्ति द्वारा मकान बनाने के लिए लिंटर कराया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। महिला का गांव में जमीन संबंधी विवाद डेढ़ वर्ष से चल रहा है। महिला की शिकायत की सुनवाई नहीं हुई तो उसने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज ने बताया कि महिला रमला देवी लगाए गए आरोपों की पचोखर गांव में पहुंचकर जांच की गई। जांच में पता चला कि जिस भूखंड के बारे में अतिक्रमण की शिकायत की गई है, वह कई लोगों के नाम दर्ज है। महिला के नाम के कुछ हिस्से पर एक व्यक्ति द्वारा मकान बनाने के लिए लिंटर कराया गया है। जिसे हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed