{"_id":"67534b3985a1bdedd20ceca5","slug":"wolf-wreaks-havoc-bites-and-injures-five-people-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-126235-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भेड़िये का कहर, पांच को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भेड़िये का कहर, पांच को काटकर किया घायल
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। मड़िहान के मटिहानी गांव में भेड़िये के हमले से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मड़िहान पहुंचाया गया। सूचना के बाद वन विभाग का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। भेड़िये के हमले को लेकर ग्रामीणों में दशहत है। ग्रामीण लाठी डंडे के साथ पूरी रात गांव में पहरा देते रहे। बृहस्पतिवार रात 1:00 बजे घर में सो रहे पांच लोगों को भेड़िये ने हमला कर काट कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में 50 वर्षीय उर्मिला देवी, 22 वर्षीय रामविलास, 55 वर्षीय रामजग, 56 वर्षीय करिया और सुनीता घायल हैं। गामीणों ने वन विभाग सहित 112 नंबर पर सूचित करते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी मड़िहान पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंची। सभी लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी। लेकिन वन विभाग का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा इसे लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
कोट
मटिहानी में भेड़िये ने नहीं ग्रामीणों पर सियार ने हमला किया है। सूचना मिलते ही आसपास के वाॅचरों को मौके पर भेजकर गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।
डीएस नेगी, मड़िहान रेंजर
विज्ञापन
कोट
मटिहानी में भेड़िये ने नहीं ग्रामीणों पर सियार ने हमला किया है। सूचना मिलते ही आसपास के वाॅचरों को मौके पर भेजकर गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।
डीएस नेगी, मड़िहान रेंजर