फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Will the people of hundred bed hospital gift

जिले के लोगों को मिलेगी सौ बेड के अस्पताल की सौगात

Mon, 04 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 04 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Will the people of hundred bed hospital gift
अस्पताल में रजिस्टेशन पर्चा के लिए मरीजों की लगी कतार। - फोटो : hospital
सबकुछ ठीक ठाक रहा तो वर्ष 2017 तक जिले की महिलाओं को सौ बेड का और चिकित्सालय मिल जाएगा। जिसमें उनको काफी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इलाज की अधिकांश सुविधाएं  उपलब्ध रहेंगी। इस भवन के बनने से जिला महिला चिकित्सालय सौ की जगह दो सौ बेड का हो जाएगा। 
विज्ञापन



शासन ने स्वास्थ्य सुविधा को हाईटेक बनाने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया है। मरीजों को जल्द से  जल्द इलाज मिल सके इसके लिए सुविधाएं व संसाधन बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपब्लध कराने के लिए जिला महिला चिकित्सालय को 100 की जगह 200 बेड करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



इसके लिए चिकित्सालय परिसर में ही 100 बेड का और एक भवन बनाने का निर्देश दिया गया था। भवन बनाने के लिए शासन ने करीब 15 करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया। भवन बनाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र यूनिट को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट मिलते ही निर्माणाधीन संस्था ने जून 2015 से भवन का निर्माण कराना शुरू कर दिया। अबतक 60 प्रतिशत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। पांच मंजिला बन रहे इस भवन में ग्राउंड से लेकर चार मंजिल तक बन कर तैयार हो चुका है।



अब केवल प्लास्टर, टाइल्स व फिनिशिंग का काम बचा हुआ है। भवन बनने के बाद पर्याप्त संख्या में डाक्टर से लेकर अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। जिससे मरीजों का इलाज हो सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed