फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wild animal attacks cattle, death

Mirzapur News: जंगली जानवर ने गोवंश पर किया हमला, मौत

Sun, 21 Jan 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Wild animal attacks cattle, death
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र स्थित सीखड़ गांव में शुक्रवार की रात किसी जंगली जानवर ने घर के बाहर बंधी गोवंश पर हमला कर दिया। सुबह परिवार के सदस्य जब उठे तब तक गोवंश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मगरहा-सीखड़ मार्ग पर स्थित घर में वृंदालाल बिंद के परिवार के सदस्य सो रहे थे। इस बीच शुक्रवार को आधी रात के समय किसी जंगली जानवर ने घर के बाहर बंधे गोवंश पर हमला कर दिया। गोवंश के चिल्लाने पर घर में सो रहे महिला और बच्चों की नींद टूट गई। जंगली जानवर की आहट पर घर से बाहर निकलने का किसी में साहस नहीं हुआ। सुबह उठकर देखा तो गोवंश की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक अनिल कुमार सिंह किसी जंगली जानवर के हमले में गोवंश की मौत होने की पुष्टि की। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। जंगली जानवर को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सावधान रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed