फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When the bow broke, the pandal resonated with 'Jai Shri Ram'

धनुष टूटा तो ‘जय श्रीराम’ से गूंज उठा पंडाल

Mon, 01 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
When the bow broke, the pandal resonated with 'Jai Shri Ram'
चुनार पाटरी सेंटर में दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत धनुष यज्ञ लीला के दौरान धनुष उठाते श्रीराम? - फोटो : MIRZAPUR
चुनार। चुनार पाटरी सेंटर में दीपोत्सव के तीसरे दिन शनिवार की रात श्री राघवेन्द्र रामलीला नाट्य समिति के कलाकारों नेधनुष यज्ञ लीला का मंचन किया। इस दौरान शिव का धनुष टूटते ही पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयकारे से गूंज उठा। मंचन में दिखाया गया कि शिव जी के धनुष का संधान करने के लिए विभिन्न देशों के राजा पहुचें थे लेकिन खंडन करने की बात तो दूर की रही उसे तनिक कोई हिला भी नहीं सका। लेकिन जैसे ही श्रीराम ने धनुष को उठाया वह खण्ड खण्ड हो गया। धनुष का खंडन होते ही लीला प्रेमियों के प्रभु श्रीराम चन्द्र की जय, सिया वर राम चंद्र की जयघोष से इलाका गुंजायमान हो उठा।लीला मंचन के अंत में रावण बाणासुर संवाद व परशुराम लक्ष्मण संवाद की उपस्थित लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। धनुष यज्ञ लीला के मंचन में प्रकाश पांडेय ( राम), किशन मिश्रा (लक्ष्मण) गोबिंद जायसवाल (रावण) रामआसरे दास (बाणासुर) लक्ष्मी शंकर पांडेय (जनक) का बखूबी अभिनय किया। लीला को सकुशल संपन्न कराने में समिति के डायरेक्टर अविनाश अग्रवाल, अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, गौरीशंकर दीक्षित आदि का प्रमुख योगदान रहा। कार्यक्रम में रामेश्वर दास अग्रवाल, डॉ ब्रम्हानंद शुक्ल, नगर अध्यक्ष भाजपा चन्द्रहास गुप्ता, सभासद राजेश कुमार राजू, अभिलाष राय, कुंवर सूर्यप्रताप सिंह, समर्थ पटेल, गौरव पांडेय, जलकल अवर अभियंता सौरभ सिंह, सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed