फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When his wife did not bid farewell, he committed suicide by hanging himself.

Mirzapur News: पत्नी की नहीं हुई विदाई तो फंदे से लटककर दी जान

Tue, 26 Dec 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
When his wife did not bid farewell, he committed suicide by hanging himself.
मड़िहान। पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल गए व्यक्ति का विवाद हो गया, जिसके बाद वह घर आया और रविवार की रात को फंदे पर लटककर जान दे दी। सीओ नक्सल मौके पर पहुंंचकर फोरेसिंक टीम के साथ छानबीन की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कमरे से बाहर न आने पर परिजनाें ने झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटका था। परिजन दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाते पर उनकी मौत हो गई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर थाने की पुलिस के बाद सीओ नक्सल मौके पर पहुंंच कर फोरेसिंक टीम के साथ छानबीन किया।
विज्ञापन

गांव निवासी 35 वर्षीय नन्हकू (35) मुंबई में रहकर नौकरी करता था। वह 10 दिसंबर को घर लौटा। नन्हकू की ससुराल पड़री थाना क्षेत्र में है। पत्नी बच्चों के साथ मायके में रहती थी। मुंबई से घर आने पर नन्हकू पड़री पत्नी को बुलाने उसके ससुराल गया तो पत्नी आने को तैयार नहीं हुई। विदाई कराने को लेकर ससुरालियों से वाद विवाद के बाद दो दिन पूर्व पंचायत भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत से क्षुब्ध श्रमिक घर आया तो गुमशुम था। रविवार की रात नन्हकू अपने कमरे में पंखा लगाने के लिए गाटर पर लगे चुल्ले के सहारे साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार की सुबह परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो झरोखे से झांककर कमरे में देखा तो नन्हकू फंदे से लटक रहा था।

परिजनाें ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। तब तक मौत हो गई थी। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। सीओ नक्सल अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed