फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Weekly train will run in summer, Delhi-Barauni will pass through Ballia

Mirzapur News: गर्मियों में चलेगी साप्ताहिक ट्रेन बलिया से गुजरेगी दिल्ली-बरौनी

Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Weekly train will run in summer, Delhi-Barauni will pass through Ballia
बलिया। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 04020/04019 आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर तथा छपरा विशेष गाड़ी का संचलन आनंद विहार टर्मिनल से चार मई से छह जुलाई तक प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 28 अप्रैल से सात जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04020 आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी ट्रेन चार मई से प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 7.30 बजे प्रस्थान करेगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ जं., वाराणसी जं. से होते हुए दूसरे दिन बलिया पहंुचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद सुरेमनपुर छपरा होते हुए बरौनी छह बजे पहुंचेगी। वापसी में 04019 बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनल ट्रेन 28 अप्रैल से सात जुलाई प्रत्येक सोमवार को बरौनी से रात आठ बजे प्रस्थान करेगी। बलिया स्टेशन पर रात 1.15 बजे पहुंचेगी। यहां से शाम सात बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनऊ- छपरा वंदे भारत का संचालन 11 जुलाई तक : बलिया। रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 02270/ 02269 लखनऊ -छपरा- लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी का संचालन 11 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) किया जाएगा।

02270 लखनऊ -छपरा वंदे भारत लखनऊ से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर, वाराणसी जं., गाजीपुर सिटी, बलिया से 8.25 बजे तथा सुरेमनपुर से 8.57 बजे छूटकर छपरा 9.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 02269 छपरा-लखनऊ दे भारत विशेष गाड़ी 11 जुलाई को छपरा से रात 11 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 11.37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 12.07 बजे रवाना होगा। लखनऊ 6.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed