फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Weather will change again after two days, it may rain with strong winds

Mirzapur News: दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

Sat, 26 Apr 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Weather will change again after two days, it may rain with strong winds
मिर्जापुर। भीषण गर्मी की वजह से लोग बेहाल हो रहे हैं। तीसरे दिन भी जिले में अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। अब दिन के साथ रातें भी हो गर्म हो सकती हैं। मौसम विज्ञानियों ने हीट वेव की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि दो दिन बाद तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की भी अनुमान बताया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्यिस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद जैसे दिन चढ़ा अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 46 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चढ़े पारे से दोपहर गर्म हवाएं चलने से पशु पंक्षी सहित आम जनमानस बेहाल रहा। धूप में कुछ देर चलने के बाद हर कोई छांव की ओर भाग रहा है। पश पक्षी भी दोपहरी पेड़ के छांव में बैठे नजर आए। विंध्याचल में सबसे व्यस्तम मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर दोपहर सन्नाटा छाया रहा। धूप व गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में पंखे के नीचे बैठे रहे। चढ़ते तापमान के बीच पंखे भी राहत नहीं दे रहे हैं। गर्मी से निजात के लिए लोग शीतल पेय पदार्थो का सहारा लेते नजर आए। जहां भी शीतल पेय पदार्थो की दुकानें नजर आई लोग गला तर करने के बाद ही आगे बढ़ने को विवश रहे। दुकानों पर बोतल बंद ठंडा पानी की मांग बढ़ गई है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में रातें अधिक गर्म होने की संभावना है, जबकि दिन के समय का तापमान हीट-वेव की स्थिति तक पहुंच सकता है। दो दिनों के बाद तेज गरज-चमक के साथ तूफान हवाओं के साथ हल्की बारिश होने हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed