फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Weather takes a U-turn

Mirzapur News: मौसम का यू-टर्न, चार डिग्री बढ़कर 33 पहुंचा तापमान, धूप ने बढ़ाई बेचैनी

Sat, 03 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a U-turn
तेज धूप में कचहरी-रमईपट्टी मार्ग पर गुजरते राहगीर।- संवाद। - फोटो : udhampur news
बारिश थमते ही बदला मौसम का मिजाज, सुबह राहत तो दोपहर में तेज तपिश
विज्ञापन

मिर्जापुर। बीते दिनों बारिश के बाद मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया है। छह दिन पहले 29 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का अधिकतम तापमान अब चार डिग्री बढ़कर 33 पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह मौसम राहतभरा रहा, लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रही, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। शुक्रवार दोपहर बाजार और सड़कों पर राहगीर तेज धूप से बचने के लिए सिर ढककर निकलते दिखे। गांधी जयंती की छुट्टी के बाद घर लौट रहे स्कूली बच्चे भी तेज धूप से बचते नजर आए। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव से सुबह, दोपहर और शाम के मौसम में स्पष्ट अंतर महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों ने दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ग्रामीण मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। आसमान में छिटपुट बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इनसेट
पिछले सात दिनों में जिले में तापमान की स्थिति
दिनांक
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
26 सितंबर 2026
29
23
27 सितंबर 2026
31
24
28 सितंबर 2026
32
24
29 सितंबर 2026
33
24
30 सितंबर 2026
34
24
1 अक्तूबर 2026
34
24
2 अक्तूबर 2026
33
25

तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed