फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advice given to party workers regarding the Teachers' and Graduates' MLC elections.

Mirzapur News: शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

Sat, 03 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Advice given to party workers regarding the Teachers' and Graduates' MLC elections.
सपा ने मझवां ब्लॉक के बरैनी व पहाड़ी ब्लॉक के अघवार चौराहा स्थित लॉन में की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ देश बचाओ मार्च की तैयारी के लिए समाजवादी पार्टी ने मझवां ब्लॉक के बरैनी और पहाड़ी के अघवार चौराहा स्थित लॉन में बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। शुक्रवार को सेक्टर, जोन व बूथ प्रभारियों की संयुक्त बैठक में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्नातक विधान परिषद चुनाव का बिगुल बज चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर अपने प्रत्याशी को जिताने का काम करने को कहा।
लोकतंत्र बचाओ को लेकर सपा पार्टी कार्यालय से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालने जा रही है। इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र बचाओ सप्ताह व वोट बचाओ देश बचाओ मार्च की तैयारी करने तथा शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव बाबा साहब के संविधान बचाने का है। दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों के साथ भाजपा सरकार साजिश कर रही है। उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने की और संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। इस दौरान शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, राजेश भारती, अभय यादव, अजय पटेल, उपेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed