फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water protests in mirzapur

हर साल जलसंकट, फिर भी तैयारी नहीं

Thu, 05 May 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 05 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Water protests in mirzapur
पानी के लिए विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेसजन जिले में व्याप्त पेयजल और बिजली समस्या के निराकरण की मांग कर रहे थे। कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


पार्टी के जनार्दन ने कहा कि शासन और प्रशासन मिर्जापुर की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति अवगत है। जिला तीन वर्षों से सूखे से ग्रस्त है। आज तक सूखा राहत के नाम पर आश्वासन ही मिला है। अंजनी नंदन पांडेय ने कहा कि हर गर्मी में पेयजल संकट उत्पन्न होता है। बावजूद इसके जिला प्रशासन पूर्व में ही समुचित कदम नहीं उठाता है।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। वहीं पानी के अभाव में पशुओं को परेशानी हो रही है। कहा कि वीरशाहपुर नदी पर चेकडैम, दुबरा पहाड़ी के हैंडपंपों को रिबोर, बरकछा में कुओं की खोदाई और नए हैंडपंप लगवाए जाएं। साथ ही बिजली आपूर्ति को दुरुस्त कराया जाए। इस दौरान मोहम्मद असलम, रविंद्रनाथ, अश्वनी दूबे, देवमणि दूबे, अखिलेश दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed