फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water on the road with rain

बारिश से सड़कों पर पानी

Fri, 14 Jul 2017 12:25 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Fri, 14 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water on the road with rain
बरसात से पथरहिया रोड पर जलभराव के बीच जाते लोग।
गुरुवार को जिले में सुबह हुई मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया, वहीं बारिश थमने के बाद नगर के कई प्रमुख रास्तों व बाजारों में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई।  
विज्ञापन

  विगत एक पखवारे से जनपद में हो रही लगातार बारिश से जहां गंगा सहित उसकी सहायक नदियों व कई अन्य नदी-नाले व तालाब उफान पर हैं, जिससे ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।      
विज्ञापन

जनपद में कई दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए किसान धान की नर्सरी पर ध्यान रख रहे हैं। रोजाना हो रही बरसात से खेत में लगातार पानी लगा हुआ है। जबकि विगत 15 दिन पूर्व किसान बारिश के लिए चिंतित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर भारी जलभराव होने से जहां छोटे-बड़े वाहनों के पहिए धंस जा रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है, वहीं जगह-जगह कीचड़ व गंदगी फैले होने से राहगीरों को आवगमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को तेज बारिश के बाद जहां ध्वस्त व जाम पड़ी नालियों के ओवरफ्लो करने से पानी सड़कों पर एकत्रित हो गया, वहीं नगर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोग परेशान दिखे। तेज बारिश से विंध्याचल सहित नगर के गुड़हट्टी बाजार, सबरी चौराहा, पांडेयपुर, आवास विकास कालोनी, स्टेशन रोड, घुरहूपट्टी, संगमोहाल रेलवे क्रासिंग रोड, भैसहिया टोला सहित कई अन्य इलाकों में जलभराव व जगह-जगह फैले कीचड़  से नगरवासियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा।       

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed