फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water level reached 5.524 meters below the danger mark

खतरे के निशान से 5.524 मीटर नीचे पहुंचा जलस्तर

Mon, 05 Sep 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Water level reached 5.524 meters below the danger mark
गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से लगभग 5.524 मीटर नीचे आ गया है। इस बीच जलस्तर में शाम चार बजे तक प्रति घंटे चार सेंटीमीटर की रफ्तार से कमी आने का सिलसिला रविवार को जारी रहा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 5.524 मीटर एवं चेतावनी बिंदु से 4.524 मीटर नीचे पहुंच गया। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर व खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है। उन्होंने बताया कि नगर के गंगाघाटों के साथ ही सदर व चुनार तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में भी सिल्ट सफाई और दवाओं का छिड़काव शुरू करा दिया गया है। छानबे, कोन, मझवां, सीखड़ व नरायनपुर विकास खंड में गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के चलते गांवों के बीचोबीच, खेत और सिवान में जगह-जगह फैले कीचड़ से दुर्गंध उठने लगा है। कोन विकास खंड के तटवर्ती मझिगवां, हरसिंहपुर, मल्लेपुर, लखनपुर, जगदीशपुर, मलाधरपुर, पुराने बाड़ा, दलापट्टी, डिगुरपट्टी ,गड़गेड़ी, भटेवरा, कोल्हुआ, कमासिन, गहिया, चेकसारी, देवपरवा, बल्ली परवा, मुजेहरा कला सहित कई अन्य गांव बाढ़ की चपेट में थे। गंगा का पानी घटने से लोग कीचड़ व दुर्गंध से परेशान थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए रविवार को डीपीआरओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के एडीओ पंचायत ने अपनी देखरेख में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उधर, संक्रामक रोगों के रोकथाम के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव के साथ ही साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने पशुओं का टीकाकरण कराने तथा नि:शुल्क दवा वितरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी के निर्देश के मद्देनजर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही फागिंग भी कराया। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी समस्या की जानकारी जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम में (दूरभाष नंबर 05442- 253630, 256357) में दें। ताकि समस्या का त्वरित निदान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि बाढ़ से कुल 146 गांव प्रभावित हैं। इन सभी गांवों में बाढ़ से फसलें भी प्रभावित हुई हैं। तहसील सदर में बाढ़ प्रभावित लोगों में 905 राशन किट वितरित किये गये हैं। तहसील सदर में 14 बाढ़ चौकियां क्रियाशील हैं। चुनार तहसील क्षेत्र में कुल 116 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। क्षेत्र में 23 बाढ़ चौकियां क्रियाशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed