फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Warning to EO Robertsganj, answer sought from BDO Halia

Mirzapur News: ईओ राबर्ट्सगंज को चेतावनी, बीडीओ हलिया से मांगा जवाब

Fri, 13 Jun 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Warning to EO Robertsganj, answer sought from BDO Halia
मिर्जापुर। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण न हटाने पर ईओ राबर्ट्सगंज को चेतावनी दी। साथ ही नियंत्रण कक्ष स्थापित न करने पर बीडीओ हलिया से जवाब मांगा है। वह बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में बाढ़ से बचाव और राहत की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तीनों जिलों के अधिकारी आश्रय स्थलों में सभी व्यवस्थाएं तत्काल पूरी कराएं। प्राथमिक व स्वास्थ्य केंद्राें में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता के साथ चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव आदि का प्रबंध कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य से कहा कि बाढ़ चौकियो व प्रभावित क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें में ड्यूटीरत चिकित्सको व अन्य स्टाफ के भी नाम व मोबाइल नम्बर उपलब्ध करा दिया जाए। पशुओ के लिए आश्रय शिविर, पशुओं को लगाए जाने वाले टीके की दवाईयां व अन्य आवश्यक दवाईयो के साथ ही पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा आदि की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी नगर पालिकाओं के अधिकारियों से कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाए। कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना बनाकर सोमवार तक अपर आयुक्त प्रशासन को उपलब्ध करा दें। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन डाॅ. विश्राम, एडीएम मिर्जापुर अजय कुमार सिंह, एडीएम भदोही, एडीएम सोनभद्र, जेडीसी रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed