{"_id":"6206b5b78a03954e513e7588","slug":"waiting-for-hours-and-pushing-for-the-bus-mirzapur-news-vns638161978","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के लिए करना पड़ रहा घंटो इंतजार और धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के लिए करना पड़ रहा घंटो इंतजार और धक्कामुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की अधिकांश बसे चुनाव ड्यूटी में गई हैं, जो हैं भी तो कई खराब हालत में गैराज में खड़ी हैं। ऐसे में यात्रियों को कहीं जाने के लिए घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार करने के बाद भी कोई बस रोडवेज में आकर खड़ी हो रही है तो उस पर बैठने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की हो रही है।
रोडेवज मिर्जापुर के बेड़े में 56 निगम की और 11 अनुबंधित बसें हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेडे़ से 28 बसें फोर्स लेकर गैर जनपद र्गईं हैं। पिछले पांच फरवरी से बसों के रवाना होने के बाद समस्या बढ़ गई है। एक तो बसों के रवाना होने से कमी और ऊपर से कई बसें खराब हैं। दोपहर तीन बजे के समय गैराज में सात बसें खड़ी थीं। इससे तो यही लग रहा है कि सड़क पर 30 के आस-पास बसें चल रही है। अधिकांश बसों के चुनाव में चले जाने के कारण जिले से लांग रुट लखनऊ, कानपुर, फरुखाबाद, लखीमपुर, फैजाबाद आदि स्थानों पर जाने वाली बसों को रोक दिया गया है। आस-पास के जिलों में ही बस संचालन हो रहा है। आस-पास के जिले सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। चुनाव में गई बसें अब सभी चरणों का चुनाव खत्म होने के बाद ही लौटेंगी। इस लिहाज से रोडवेज यात्रियों को एक माह तक समस्या का सामना करना पड़ेगा।