फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal station will be rejuvenated with 26.82 crores

Mirzapur News: विंध्याचल स्टेशन का 26.82 करोड़ से होगा कायाकल्प

Mon, 07 Aug 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal station will be rejuvenated with 26.82 crores
विंध्याचल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विंध्याचल स्टेशन के कायाकल्प के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11:18 बजे बटन दबाकर रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विंध्याचल रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, राज्यसभा सांसद रामसकल, छानबे विधायक रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना हुई। इस दौरान केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि रेल मंत्रालय की तरफ से रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए नई योजना अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के शुरू की गई है। इसके तहत पूरे देश ने 1309 रेलवे स्टेशन कायाकल्प के लिए चयनित किए गए हैं। पहले चरण में देश भर में 508 रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण व पुनर्विकास कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त बनाने के कार्य का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप में किया है। पहले चरण के कार्य के लिए उत्तर मध्य रेलवे के 15 और प्रयागराज मंडल के सात स्टेशन चयनित किए गए हैं। इनमें एक विंध्याचल रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के साथ ही यहां की संस्कृति की झलक भी दिखेगी। विंध्याचल स्टेशन के कायाकल्प के लिए 26.82 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। पूरे देश में चयनित 508 स्टेशनों के कायाकल्प के लिए 25 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विंध्याचल के अलावा मिर्जापुर व चुनार रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प के लिए चयनित किया गया है। इन स्टेशनों पर निर्माण कार्य अगले चरण में किया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत जिन रेलवे स्टेशनों का उच्चीकरण किया जा रहा है वहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्री सुविधाओं की दृष्टि से बेहतरीन पार्किंग स्थल होगा। पूरे रेलवे स्टेशन का नया भवन होगा। ग्रीन बिल्डिंग बनाई जाएगी। हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं रेलवे स्टेशन पर प्रदान की जाएंगी। रोजमर्रा के जीवन में जो कठिनाइयां हैं, उसका सामना आमजन को रेलवे स्टेशन पर न करना पड़े, इसका ध्यान रखा जाएगा। रेलवे स्टेशनों का इस तरह से विकास किया जाएगा कि वे शहर के केंद्र में हों। यह एक अनूठा अनुभव होगा जो यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने के बाद प्राप्त होगा।
राज्यसभा सांसद रामसकल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, डीआरएम हिमांशु बडोनी ने लोगों को संबोधित किया। अंत में सांसद अनुप्रिया पटेल के साथ एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, डीआरएम हिमांशू बडोनी ने पुनर्विकास कार्य के शिलापट्ट का अनावरण किया।
संचालन सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता अंकुर चतुर्वेदी व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व विधायक सुचिश्मिता मौर्या, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रभात रंजन, एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश, मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ एम सुरेश, सहायक सुरक्षा आयुक्त पीके अग्निहोत्री, स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार, अमित श्रीनेत, जान्हवी तिवारी आदि मौजूद रहे।

उधर, कार्यक्रम स्थल पर तीन प्रोजेक्टर लगाए गएथा। जहां एक प्रोजेक्टर पर मंच पर मौजूद अतिथि कार्यक्रम देख रहे थे। दो प्रोजेक्टर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए लगाए गए थे। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले एक वीडियो क्लिप दिखाया गया। जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा और अब उन्होंने रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का बीड़ा उठाया है। यह भी बताया गया कि रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का कार्य अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed