फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya Mahotsav will continue till 22nd

Mirzapur News: 22 तक चलेगा विंध्य महोत्सव

Tue, 17 Oct 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Vindhya Mahotsav will continue till 22nd
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी देवी के धाम विंध्याचल में 17 अक्टूबर को शाम सात बजे से विंध्य महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव 22 अक्टूबर तक चलेगा। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी।
विज्ञापन




जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि विंध्य महोत्सव समिति की तरफ से महोत्सव की तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह, राम सकल, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, चुनार विधायक अनुराग सिंह, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, छानबे विधायक रिंकी कोल, मझवां विधायक डाॅ. विनोद बिंद, सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा, लाल बिहारी यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मौजूद रहेंगे। महोत्सव के पहले दिन 17 अक्टूबर को शाम सात बजे से पद्मश्री मालिनी अवस्थी गायन प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed