फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya Dham: Bus stand show piece, does not operate buses from here

विंध्यधाम: बस स्टैंड शो पीस, नहीं होता यहां से बसो का संचालन्र

Thu, 25 Nov 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vindhya Dham: Bus stand show piece, does not operate buses from here
विंध्याचल। आस्थाधाम विंध्याचल में रोडवेज बस स्टैंड इन दिनों मात्र शो पीस बना हुआ है। रोजाना हजारों की संख्या में यहां तीर्थ यात्री यहां पहुंच तो जाते हैं, लेकिन दर्शनोंपरांत गंतव्य की ओर जाने के लिए बस के लिए उन्हें न सिर्फ भटकना पड़ रहा, बल्कि एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर तय कर बस पकड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन

बस पकडने के लिए श्रद्धालुओं को एक किलोमीटर दूर मिर्जापुर, प्रयागराज मार्ग स्थित अटल बिहारी बाजपेई चौराहा तक जाना पड़ता है। हालांकि नवरात्रि मेला के दौरान सौ से अधिक बसें यहां से चलाई जाती हैं, पर मेला समाप्त होते ही रोडवेज स्टैंड परिसर वीरान हो जाता है। यहां की सारी व्यवस्था हटा ली जाती है। जौनपुर, वाराणसी के तीर्थयात्रियों को बस पकड़ने के लिए कभी-कभी शास्त्री पुल अथवा मिर्जापुर रोडवेज तक का चक्कर लगाना पड़ता है। तीर्थ यात्रियों के मजबूरी का आटो संचालक फायदा उठा रहे हैं। वे यात्रियों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

विंध्याचल। स्थानीय बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद कर कहीं डग्गामार वाहन संचालकों को फायदा तो नहीं पहुंचाया जा रहा। लोगों की मानें तो विंध्याचल धाम वाया जौनपुर, वाराणसी व प्रयागराज के लिए दर्जनों की संख्या में निजी साधन चल रहे हैं। विंध्याचल के नाम पर चलने वाली बसें बस स्टैंड आने के बजाय बाहर से ही निकल जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि विंध्याचल धाम से प्रतिदिन बसों का संचालन किया जा रहा है। एक मिर्जापुर डिपो की बस समेत तीन जौनपुर और 10 बसे वाराणसी के लिए संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed