फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   members in every assembly constituency via app.

Mirzapur News: एप के माध्यम से सपा बनाएगी हर विधानसभा में 27 हजार सदस्य

Wed, 23 Sep 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
members in every assembly constituency via app.
समाजवादी पार्टी की बैठक में बोलते सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव। स्रोत -सपा
भाजपा के झूठ व फरेब से रहना है सावधान : अशोक यादव
विज्ञापन

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में चुनार, सदर, मझवां, मड़िहान और छानबे विधानसभा के पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पीडीए स्वाभिमान एप से सदस्यता अभियान चलाने और पीडीए जनपंचायत-जनसंवाद के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जोन, सेक्टर व बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी गई।
स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव को देखते हुए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरवाने और चुनाव की तैयारी के साथ ही सेक्टर स्तर पर दिए गए स्नातक एमएलसी की मतदाता सूची में मोबाइल नंबर एकत्र करने पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर पर धार देने की आवश्यकता है। कहा कि एप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया है। भाजपा सरकार ने 10 वर्षों से विकास का कोई कार्य नहीं किया है। भाजपा के झूठ व फरेब से सावधान रहना है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है और नौकरी व रोजगार के झूठे वादे करती है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में है।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सांसद रमेश चंद बिंद, पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह पटेल, कीर्ति कोल, शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, मुन्नी यादव, परवेज खान, दामोदर मौर्या, लालता बियार, रोहित शुक्ला, राजेश भारती, अभय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed