फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vinay first in 800 meter race in boys category and Sakshi first in girls category

Mirzapur News: 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विनय और बालिका में साक्षी प्रथम

Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Vinay first in 800 meter race in boys category and Sakshi first in girls category
लालगंज। मिलिट्री ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 800 मीटर व 3000 मीटर दौड़ और लंबी कूद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विनय और बालिका में साक्षी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ में जय हिंद इंटर कॉलेज के विनय कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली के नीरज यादव दूसरे स्थान पर रहे। मिश्रीलाल इंटर कॉलेज मवैया के विकास और रवि चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली के नीरज यादव ने प्रथम, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज खजुरौल के मोनू ने दूसरा और जनता इंटर कॉलेज बरगवा के रवि चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में मुराहू सिंह इंटर कॉलेज मनउर की साक्षी यादव ने प्रथम, मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली की छोटी यादव ने द्वितीय, जय हिंद इंटर कॉलेज अहरौरा की निशा साहनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में भी मुराहू सिंह इंटर कॉलेज मनउर की साक्षी यादव प्रथम, किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ की शालिनी यादव ने दूसरा और वकली इंटर कॉलेज जमालपुर की पिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद जूनियर वर्ग बालिका में देवकली इंटरमीडिएट कॉलेज जमालपुर की स्नेहा सिंह ने प्रथम, जमालपुर इंटर कॉलेज की रोशनी यादव ने द्वितीय और कंपोजिट स्कूल श्रुतिहार की प्रतीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ जय हिंद इंटर कॉलेज अहरौरा के धनेश पाल प्रथम, रुदौली मॉडल इंटर कॉलेज के दीपक राय ने द्वितीय और जय हिंद इंटर कॉलेज के अरविंद यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 3000 मीटर बालक सीनियर वर्ग में जय हिंद विद्या मंदिर के अरविंद यादव ने प्रथम, मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली के दीपक राय द्वितीय और मुराहू सिंह इंटर कॉलेज मनउर के प्रतीक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका सीनियर वर्ग में देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर की अंकिता यादव ने प्रथम, गरिमा पटेल ने द्वितीय और बाबा सिद्धनाथ इंटर कॉलेज जौगढ़ की अनीशा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज बरगवा की खुशी यादव ने प्रथम, देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर की आशिया ने द्वितीय और चौधरी राम हरख सिंह इंटर कॉलेज बरगड़ा की महिमा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में खुशी यादव ने पहला, देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर की आशिया और प्रीति यादव ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छह जोनों के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह, जगदीश सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, डाॅ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अनंत राम शुक्ला, लाल बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, रीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed