फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers stopped work on national highway

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहा कार्य ग्रामीणों ने रोका

Sun, 06 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped work on national highway
नरायनपुर। विकास खंड के रैपुरिया गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-सात के चल रहे काम को रविवार को ग्रामीणों ने रोकवा दिया। अंडरपास की मांग करते हुए नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रैपुरिया घाट पर दर्जनों गांवों से शव इसी मार्ग से श्मशान घाट की ओर ले जाए जाते हैं। यदि इसको बंद कर दिया गया तो लोगों को काफी परेशानी होगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के समीप अंडरपास नहीं बना तो काम को रोक दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे एनएचएआई के संजीव कुमार सिंह, प्रदीप सिंह व अरुण सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीण मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन करने वालों में अजीत कश्यप सिंह, कमलेश सिंह, विजय कुमार प्रजापति, गोलू सिंह, गजेन्द्र सिंह, दूधनाथ, कल्लू खान, राम जी सिंह, जवाहर यादव, तनमन साहनी, रामबाबू साहनी, जितेंद्र प्रजापति व नवीन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed