फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers raise voice against Disorder in the village

गांव में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers raise voice against Disorder in the village
जमालपुर। क्षेत्र के सहिजनी हरदी गांव में प्राथमिक विद्यालय की मुख्य संपर्क मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीण नारेबाजी करते हुए बृहस्पतिवार को धरने पर बैठ गए। गली की सफाई और निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मी पर जानबूझकर गली का निर्माण न करने का आरोप लगाया। कहा कि गली में सालभर कीचड़ बजबजाता रहता है जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने कीचड़ से उठते दुर्गंध से बीमारी फैलने का अंदेशा जताया। ग्राम प्रधान रीता चौहान ने बताया कि विधायक निधि से गली बनाने के लिए बीस लाख रूपये स्वीकृत हुआ था लेकिन कोरोना महामारी के चलते विधायक निधि बंद हो जाने से कार्य नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत से गली बनवाए जाने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। इस दौरान नागेंद्र शंकर पाठक, मनोज कुमार, राजकुमार मौर्य, जयचंद, कमालुद्दीन, विलाल, गुड्डू, मुलायम, राजकुमार गुप्ता, अलाउद्दीन, रियाजुद्दीन, जयप्रकाश वर्मा, सूरज गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, बबलू मौर्या, चंदन, अकरार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed