फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers protested against the removal of soil from the field

Mirzapur News: खेत से मिट्टी निकाले जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Jun 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the removal of soil from the field
जमालपुर। क्षेत्र के बिक्सी माइनर की पटरी को चौड़ा करने के लिए शनिवार को शाम को ओड़ी गांव के लोगों ने रोक कर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कार्यदायी संस्था के लोग मनमाना तरीके से किसानों के खेत से मिट्टी निकाल रहे हैं। उधर, ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देख पोकलेन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बिक्सी माइनर की पटरी को चौड़ा करने का कार्य कराया जा रहा है। उनका आरोप था कि विभाग के लोग मनमाने तरीके से किसानों के खेतों से मिट्टी निकाल रहे हैं। ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया कि सूचना दिए बगैर किसानों के खेतों से मिट्टी निकाल कर खेत को तालाब बना दिया जा रहा है। किसानों ने अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए खोदे गए हिस्से में खेतों में मिट्टी भरे जाने एवं बाहर से मिट्टी लाकर सड़क काे चौड़ा कराने का कार्य किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, महेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, प्रियांश सिंह, रविंद्र सिंह, मोहन सिंह, राजेश सिंह, संतोष सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed