फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers protested against the movement of overloaded vehicles on the inter-district road.

Mirzapur News: अंतरजनपदीय मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 24 Jan 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the movement of overloaded vehicles on the inter-district road.
लालगंज हाटा मार्ग पर बरडीहा गांव के सामने गुस्साए ग्रामीणों ने रोका ओवरलोड ट्रक, संवाद
लालगंज। क्षेत्र के लालगंज हाटा अंतरजनपदीय मार्ग पर बरडिहा गांव के सामने शुक्रवार को ओवरलोड मालवाहक वाहनों के संचालन से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रकों को सड़क पर रोककर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षमता से अधिक भार लेकर वाहन लगातार इस मार्ग से गुजर रहे हैं। इससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित इस सड़क की क्षमता दस टन निर्धारित है। इसके बावजूद साठ से सत्तर टन भार लेकर ट्रक दिन रात संचालित हो रहे हैं। प्रयागराज की ओर से कोरांव हाटा मार्ग के रास्ते गुजर रहे भारी वाहनों से सड़क जगह जगह टूट गई है। गहरे गड्ढे बनने से ग्रामीणों ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से समस्या बनी रहने के बाद ग्रामीणों का धैर्य टूट गया। ग्रामीणों ने मालवाहक वाहनों को रोककर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीण सुभाष मिश्रा, नारायण मिश्रा, अंबुज इंद्रमणि पांडेय, शारदा यादव, लालजी कोल सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क की क्षमता के अनुरूप ही वाहनों के संचालन की मांग उठाई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना। पुलिस ने कहा कि सड़क की क्षमता के अनुरूप ही वाहनों का संचालन कराया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की अधिशासी अभियंता पूजा रानी ने बताया कि सड़क की डिजाइन ग्रामीण उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। कहा कि ओवरलोड वाहनों के संबंध में पुलिस विभाग को पत्र भेजा जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed