फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers demonstrated for pure water

Mirzapur News: शुद्ध पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Apr 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for pure water
शेरवां। ग्राम पंचायत शेरवा कुआं से निकल रहे दुर्गंधयुक्त पानी से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को खाली बाल्टी, डिब्बा के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बस्ती में लगभग चालीस परिवारों के लिए पीने के पानी के बाबत कुआं ही सहारा है। जलस्तर काफी नीचे चले जाने व खर पतवार कुएं का पानी दूषित हो गया है। कुआं में दवा आदि का भी कभी छिड़काव नहीं कराया जाता है। शुद्ध पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कुमारी देवी ने बताया कि कुआं पर टिन शेड लगाने का प्रस्ताव तैयार कर खंड विकास अधिकारी को दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में रामचंद्र गोंड, कौशल्या देवी, गरीब, श्यामा देवी, गीता देवी, मदीना, श्रीदेवी, नगीना, बबलू बिंद, अमरनाथ, मुन्ना यादव, सियाराम, कतवारू, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed