{"_id":"6ae109d07390c3a2040786a9","slug":"bike-falls-from-overbridge-while-returning-a-missing-child-home-three-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163893-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लापता बालक को घर पहुंचाते समय ओवरब्रिज से गिरी बाइक, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लापता बालक को घर पहुंचाते समय ओवरब्रिज से गिरी बाइक, तीन घायल
विज्ञापन
जिगना। घर से सोमवार रात लापता बालक सत्यम (13) को मंगलवार सुबह उसके घर पहुंचाने जाते समय बाइक सवार को सत्यम का बड़ा भाई शिवम मिल गया। दोनों को बाइक से लेकर जाते समय गैपुरा ओवरब्रिज पर सड़क पर फैली गिट्टी के कारण बाइक फिसलने से दोनों 20 फिट नीचे गिर गए। हादसे में तीनों घायल हो गए। दोनों भाइयों को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विंध्याचल के बभनी गांव निवासी शारदा प्रसाद दुबे ने बताया कि पट्टीदारी का पौत्र सत्यम (13) 24 अक्तूबर को पांच बजे घर से किसी बात से नाराज होकर नैनी स्थित मामा भांजा तालाब पर पहुंच गया। सोमवार को सत्यम की मुलाकात प्रयागराज के बारा थाना के पंडर गांव निवासी ओम प्रकाश पांडेय (24) से हुई। वे बालक को घर ले गए। नाम पता पूछने के बाद सत्यम के परिजनों को सूचना दी। सत्यम की मां ने पुत्र को घर पहुंचाने का अनुरोध किया। ओम प्रकाश बाइक से सत्यम को लेकर रात 12 बजे गैपुरा पहुंचे जहां पर सत्यम का भाई शिवम उर्फ बिट्टू (16) व शारदा प्रसाद से मुलाकात हुई। ओम प्रकाश ने कहा कि बच्चे को उसकी मां को सौंपने के लिए पापा ने बोला है मैं घर तक चलूंगा। ओम प्रकाश की बाइक पर सत्यम का बड़ा भाई शिवम भी बैठ गया। गैपुरा ओवरब्रिज पर चढ़ रहे थे कि सड़क पर बिखरी गिट्टी से बाइक फिसलकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सत्यम और शिवम 20 फीट पुल के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक ओम प्रकाश को मामूली चोटें आई। परिजन व मौके पर पहुंचे। गैपुरा पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गई। जहां शिवम व सत्यम को मंडलीय अस्पताल व मंडलीय अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर के डॉ शिवम सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों को गंभीर हालत होने के कारण मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया था।