फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Video of drunk policeman goes viral, SP suspended

Mirzapur News: नशे में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Video of drunk policeman goes viral, SP suspended
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी के पास एक पुलिसकर्मी का नशे में लड़खड़ाते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने उसे निलंंबित कर दिया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक हेड कांस्टेबल नगर के रमईपट्टी मार्ग पर वर्दी में जाता दिखाई दे रहा है। जाते समय वह पांडेयजी के हाता के सामने शिवमंदिर के पास लड़खड़ाकर गिर जाता है। उठने का प्रयास करता है, पर लड़खड़ता रहता है। कुछ देर बाद किसी तरह उठता है फिर लड़खड़ाकर जाता है। वह शराब के नशे में नजर आ रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पुलिस लाइन में नियुक्त मुख्य आरक्षी गणेश सिंह द्वारा रमईपट्टी रोड सार्वजनिक स्थल पर पुलिस की वर्दी में, प्रथम दृष्टया नशे की हालत में सड़क पर गिरने का वीडियो वॉयरल हुआ है। इस प्रकार का कृत्य कर आम जनमानस में पुलिस की छवि धूमिल कर अपने पद के कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता, लापरवाही प्रदर्शित होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर किया गया है। विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed