फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Video of dragging dead Nilgai from a vehicle viral

Mirzapur News: मृत नीलगाय को वाहन से घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल

Sun, 14 Jul 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Video of dragging dead Nilgai from a vehicle viral
ड्रमनगंज। वन रेंज के भैसोड़ बलाय जंगल में मृत नीलगाय को वन विभाग के लोगों द्वारा वाहन से घसीटकर ले जाने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। विभाग के लोगों ने शव को ले जाकर जंगल में फेंक दिया। उधर, वन विभाग इस वीडियो को पुराना बता रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। वीडियो में दिख रहा है कि वन विभाग के स्टीकर वाले वाहन से घसीटते हुए ले जाकर वन कर्मियों ने मृत नीलगाय को जंगल में फेंक दिया। यह वीडियो ड्रमनगंज वन रेंज के भैसोड़ बलाय जंगल का बताया जा रहा है। डीएफओ अरविंद राज मिश्रा का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। यह वीडियो डेढ़ दो साल पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा कृत्य गलत है। अगर वीडियो की सच्चाई सिद्ध होती है तो जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed