फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   VHP activists paid tribute

विहिप कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Thu, 26 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 26 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
VHP activists paid tribute

विज्ञापन
 हिंदुत्व के पुरोधा श्रीराम और जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के नायक स्व. अशोक सिंघल का अस्थि कलश यात्रा जब जनपद के हनुमान नगर पहुंचा तब बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अगवानी कर पुष्पों की वर्षा की।

 विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा घंटाघर के मैदान में पहुंचकर श्रद्घांजलि सभा के रूप में तब्दील हो गई। अस्थि कलश यात्रा का नगर में करीब चार दर्जन स्थानों पर पुष्प वर्षा कर हिंदू समाज के लोगों ने अंतिम विदाई की।
विज्ञापन


 श्रद्घांजलि सभा को संबोधित करते हुए विहिप के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने अशोक सिंघल जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल का जन्म 27 सितंबर 1926 को आगरा में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन संघ कार्य के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1948 में सत्याग्रह कर वह जेल गए, वहां से आकर बीएचयू से अंतिम वर्ष की इंजीनियरिंग की परीक्षा देकर प्रचारक बन गए। कार्यक्रम के अंत में सभी विहिप कार्यकर्ता अस्थि कलश को नगर के बरियाघाट जाकर गंगा में प्रवाहित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मनोज दमकल ने किया।


इस दौरान विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राम बिहारी, मुकेश जी, विमल प्रकाश, रामचंद्र शुक्ल, विजय बहादुर पांडेय, राज बहादुर सिंह, राही बाबा, राजेश भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed