{"_id":"6ae4f088df7986d3aa0460fc","slug":"advocate-handed-over-to-the-police-50000-rupees-found-on-the-way-mirzapur-news-c-189-1-svns1011-156971-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अधिवक्ता ने पुलिस को सौंपे रास्ते में मिले 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अधिवक्ता ने पुलिस को सौंपे रास्ते में मिले 50 हजार रुपये
विज्ञापन
कंदवा। घोसवा गांव निवासी अधिवक्ता विनीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर गिरे मिले 50 हजार रुपये पुलिस को सौंप दिए। रुपये मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रखकर मालिक की तलाश शुरू कर दी है। अधिवक्ता की ईमानदारी की क्षेत्र में काफी चर्चा है।
अधिवक्ता बृहस्पतिवार की देर शाम चंदौली कचहरी से घर लौट रहे थे। रास्ते में बरहनी माइनर के पास उन्हें 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी सड़क पर गिरी मिली जिसमें 50 हजार रुपये थे। उन्होंने लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी रुपयों को अपना होने की बात नहीं कही। इस पर उन्होंने कंदवा थानाध्यक्ष को फोन कर जानकारी दी, लेकिन मौसम खराब होने के चलते वे घर चले गए थे। अधिवक्ता ने शुक्रवार की सुबह कंदवा थाना पहुंचकर गड्डी पुलिस को सौंप दी और इस संबंध में प्रार्थना पत्र भी दिया। पुलिस ने प्राप्त धनराशि काे जीडी में दर्ज कर लिया है। युवा अधिवक्ता की इस ईमानदारी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि इसकी सूचना कई माध्यमों से प्रसारित कर रुपये के वास्तविक मालिक का पता लगाया जा रहा है।