फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Veteran students sitting on dharna when faculty is not recognized

संकाय को मान्यता न मिलने पर धरने पर बैठे वेटनरी के छात्र

Thu, 08 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Veteran students sitting on dharna when faculty is not recognized
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में संचालित वेटेनरी संकाय को मान्यता न मिलने के कारण इंटरर्नशिप में आने वाली समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने मांग पूरी होने तक अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी। छात्रों के धरने की जानकारी होने पर संकाय प्रमुख ने प्रभारी डीन को भेजकर छात्रों का धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे छात्रों का आरोप था कि वेटेनरी संकाय को बने हुए चार वर्ष हो गए लेकिन आज तक मान्यता नहीं मिली है। न ही विद्यार्थियों के इंटर्नशिप की कोई व्यवस्था हो पा रही है। संकाय में छात्रों के प्रथम बैच के अंतिम वर्ष की परीक्षा 27 फरवरी को खत्म हो चुकी है। अब इंटरर्नशिप करना है। बीएचयू के बाहर इंटर्नशिप के लिए मान्यता का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। ऐसे में संकाय को मान्यता नहीं मिली है। संकाय के विद्यार्थियों ने कई बार संकाय प्रमुख प्रो. रमादेवी से मिलकर अपने मांगों को बताया लेकिन उनके तरफ से इसको लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। विद्यार्थियों की बातों को टाल दिया गया। इस कारण विद्यार्थियों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

एबीवीपी दक्षिणी परिसर इकाई के संयोजक निशांत मिश्रा और अवनीश चौबे ने विद्यार्थियों से मिलकर उनके समस्याओं को जाना। आश्वासन दिया कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। जब तक सभी मांग मान नहीं ली जाती, तब तक छात्रहित में धरना जारी रहेगा। इस दौरान महेश, विपिन, शशिभूषण, साक्षी, अंजू, जयमाला आदि रहे। इस संबंध में संकाय प्रमुख प्रो. रमादेवी ने बताया कि दो वर्ष तक मान्यता थी। तीसरे वर्ष अध्यापकों के नियुक्ति पर बैन लगा था। इस कारण मान्यता में समस्या आई। अध्यापकों की नियुक्ति होने के बाद कोविड संक्रमण फैल गया। जून 2019 से मान्यता के लिए वेटेनरी काउंसिल आफ इंडिया से बात की जा रही है। मान्यता में कोई समस्या नहीं है। दिल्ली में बैठक होनी थी, पर कोविड के चलते बैठक स्थगित हो गयी। शनिवार को आनलाइन बैठक होनी है। इसके बाद सोमवार तक मान्यता का कार्य पूरा हो जाएगा। प्रभारी डीन ने छात्रों को लिखित आश्वासन दिया है। छात्रों का धरना समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed